ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंज277 बूथ कार्यकर्ताओं से सीधी बात करेंगे सीएम

277 बूथ कार्यकर्ताओं से सीधी बात करेंगे सीएम

भाजपा की ओर से बरहेट में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुमू के आवास पर दो दिसंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गुरुवार को बैठक...

277 बूथ कार्यकर्ताओं से सीधी बात करेंगे सीएम
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजThu, 29 Nov 2018 09:32 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा की ओर से बरहेट में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुमू के आवास पर दो दिसंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गुरुवार को बैठक हुई। अध्यक्षता बरहेट के भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश साह ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता उर्फ पप्पू साह ने बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास बरहेट विधानसभा क्षेत्र के 277 बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ सीधी बात करेंगे। इससे पहले जनता चौपाल में लोगों की समस्या व शिकायतों का निष्पादन करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हंै। बरहेट को पार्टी के झंडा-बैनर से पाट देने की योजना है। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, सिमोन मालतो, विधानसभा संयोजक गणेश प्रसाद तिवारी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रमिता तिवारी, उत्पल दत्ता, खगेन्द्र साह, कैलाश गुप्ता, प्रदीप ओझा आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें