Hindi Newsझारखंड न्यूज़ruckus in dhanbad after youths murder police lathi charge
युवक की हत्या के बाद धनबाद में बवाल, पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज; आरोपी का सरेंडर

युवक की हत्या के बाद धनबाद में बवाल, पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज; आरोपी का सरेंडर

संक्षेप:

  • धनबाद में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक की नाले में डुबाकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के बाद इलाके में बवाल हो गया। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

Jan 02, 2025 06:25 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

बुधवार को धनबाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। यहां के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के विकास नगर में मामूली विवाद में बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे एक 27 वर्षीय युवक रवि कुमार राय उर्फ बाउंसर की हत्या कर दी गई। हत्या से आक्रोशित रवि के परिजन और पड़ोसियों ने बैंक मोड़ थाने के बाहर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। भीड़ को सड़क से हटाने पहुंची पुलिस के साथ महिलाओं की कई बार नोकझोंक हुई। महिलाओं ने बैंक मोड़ थाना प्रभारी लव कुमार के साथ भी धक्का-मुक्की कर दी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाईं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विकास नगर कर्बला रोड निवासी रवि का शव विकास नगर के एक नाले में मिला। उधर, हत्यारोपी मनईटांड़ छठ तालाब निवासी आकाश शर्मा ने घटना के बाद बैंक मोड़ थाने में सरेंडर कर दिया।

बताया जा रहा है कि आकाश कुमार शर्मा शक्ति मंदिर के पास पेड़ा बेचता है। वह पेड़ा लेने ही विकास नगर पहुंचा था। मृतक रवि राय कोयला कारोबारी पप्पू मंडल का स्टाफ था। मृतक के भाई विवेक राय की शिकायत पर बैंक मोड़ थाना में आरोपी आकाश के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। विवेक ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर मेरे भाई की हत्या की और भोला शर्मा के घर के पास के नाले में शव डाल दिया।

सिर को नाले के पानी में दबा कर डुबो दिया

पुलिस के अनुसार पप्पू मंडल के घर से कुछ दूर आगे स्थित नाले के पास रवि और आकाश के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान ही रवि राय नाले में गिर गया, जिसके बाद आरोपी ने रवि राय के सिर को नाले के पानी में दबा कर डुबो दिया। नाले के पानी में उसका दाम घुट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डूबने से मौत की बात कही जा रही है। साथ ही मृतक के पेट से शराब भी मिली है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।