शादी में खाना खाते समय गले में फंस गया रसगुल्ला, तुरंत हो गई मौत
झारखंड के जमशेदपुर में एक शख्स शादी में रसगुल्ला खा रहा था। इस दौरान रसगुल्ला उसके गले में फंस गया। रसगुल्ला फंसने से अचानक शख्स की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

झारखंड के जमशेदपुर में अजीब मामला सामने आया है। यहां के एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी पंचायत मलियंता गांव में शादी समारोह के दौरान हादसे में 41 साल के ललित सिंह की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात करीब एक बजे की है। रसगुल्ला गले में फंसने के से उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब इस मामले पर जानकारी देते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने वजह भी बताई है। आइए जानते हैं कि रसगुल्ला फंसने से ललित की कैसे मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, ललित सिंह मलियंता गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान खाना खाते समय उन्होंने रसगुल्ला खाया, लेकिन वह गले में फंस गया। इसके बाद उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी और उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। लोगों ने पहले उनके गले से रसगुल्ला निकालने का प्रयास किया पर नहीं निकला।
स्थिति गंभीर होते देख उनके साथ मौजूद लोग इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शनिवार को ललित सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
डॉक्टर ने बताई वजह
ललित सिंह की मौत को लेकर लोगों में अलग चर्चा चलती रही। डॉक्टरों ने ललित की मौत की असली वजह भी बताई है। इस मामले की जानकारी देते हुए एमजीएम अस्पताल के डॉ. रोहित झा ने बताया कि एपिग्लॉटिस एक ऐसी ग्रंथि है, जो खाने को सांस की नली में जाने से रोकता है, लेकिन नशे में या बोलते हुए खाने के दौरान यह ग्रंथि काम नहीं करती है। इससे खाना सांस की नली में अटक जाता है, जिससे जान जाने का डर रहता है। इसलिए खाते हुए बात या हंसी-मजाक नहीं करना चाहिए। नशे में भोजन नहीं करना चाहिए।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


