‘हमने जंतर-मंतर पर जो’... रांची में 'विधानसभा मार्च' के लिए CJP नेता ने बताया क्या तैयारी

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी का एक डेलिगेशन 8 अगस्त को रांची पहुंचा था। इस बीच कल होने वाले विधानसभा मार्च को लेकर भी सीजेपी तैयार है। पार्टी के नेता ने मार्च में सीजेपी की क्या भूमिका होगी इसकी जानकारी दी है।

JPSC CJP
सीजेपी नेता ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी छात्रों की मांग के साथ तक खड़ी है।

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर रविवार को प्रदर्शनकारी छात्रों के डेलिगेशन की सरकार के साथ दूसरे दौर की बातचीत हु जो कि बेनतीजा रही। नाराज छात्र अब आज 'विधानसभा मार्च' निकालने जा रहे हैं। छात्र छात्र मामले की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) से कराने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं मगर सरकार ने सीआईडी और ईडी से जांच करवाने के लिए हामी दी है।

इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) भी कल छात्रों के 'विधानसभा मार्च' में शामिल होने जा रही है। पार्टी के करीब 400 वालंटियर छात्रों के साथ खड़े होंगे। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) का एक प्रतिनिधिमंडल 8 अगस्त को रांची पहुंचा।

सीजेपी नेता की ओर से मार्च को लेकर क्या कहा गया?

इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल सीजेपी के कोर सदस्य मुकेश ऑल राउंडर ने बताया कि 'प्रदर्शनकारी छात्रों की जो मांगे हैं हम उनके साथ हैं। हमारी कोई नई मांग नहीं है। यहां का अगर एक भी बच्चा नाखुश है तो इसका मतलब न्याय नहीं हुआ है। इन्होंने (सरकार) जो मांगें मानी हैं इसका मतलब है कि नाकामी हुई है तो सीजीएल में ये कैसे कह सकते हैं कि नहीं हुई है।'

उन्होंने आगे कहा ‘हमारे 400 वालंटियर की टीम इनके (छात्र प्रदर्शनकारी) साथ है। हमने जंतर-मंतर पर जो लड़ाई लड़ी है वो उन्हीं वालंटियर के दम पर लड़ी थी। वहीं अनुभव हमारे वालंटियर यहां लेकर आए हैं और इस मार्च को हम पीछे रहकर सफल बनाएंगे। इन बच्चों की जब तक 100 फीसदी मांगें नहीं मानी जाती हैं तब तक हम यहां से नहीं हटेंगे।’

सरकार ने कहा - छात्रों की 98 फीसदी मांगें मानी

आपको बता दें कि बैठक के बाद सरकार की ओर से कहा गया है कि छात्रों की 98 फीसदी मांगों को मान लिया गया है। सरकार के इस दावे को विरोध कर रहे छात्र नेताओं ने झूठ करार दिया है। छात्र नेताओं का कहना है कि हमने 13 परीक्षा को रद्द करने की मांग की थी जिसमें से सिर्फ 3 परीक्षाएं रद्द की गई हैं। वहीं सरकार ने जेपीएससी-पीटी परीक्षा रद्द करने पर सहमति तो दी है लेकिन जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा सरकार रद्द करने से मना कर दिया है। इसके अलावा सरकार की ओर से बताया गया है कि 14 जेपीएससी और 23 और 25 के बैकलॉग की जांच दो तरीके से होगी। ईडी वित्तीय अनियमिताओं की जांच करेगी जबकि आपराधिक मामलों की जांच सीआईडी करेगी। वहीं सरकार ने जांच सीबीआई से करवाने की मांग की थी। छात्रों प्रतिनिधियों ने कहा है कि उन्हें सीआईडी जांच पर भरोसा नहीं क्योंकि यह एजेंसी मामलों को ठंडे बस्ते में डालने के लिए जानी जाती है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांची‘हमने जंतर-मंतर पर जो’... 'विधानसभा मार्च' के लिए CJP नेता ने बताया क्या तैयारी