ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ झारखंड रांचीसरहुल शोभायात्रा देखने गए युवक की दुर्घटना में मौत

सरहुल शोभायात्रा देखने गए युवक की दुर्घटना में मौत

सरना मैदान कांके में सरहुल की शोभायात्रा देखने गए गारू गांव कांके के 21 वर्षीय युवक विनय कुमार पिता कलेश्वर महतो उर्फ छेदी महतो की मौत वाहन दुर्घटना...

सरहुल शोभायात्रा देखने गए युवक की दुर्घटना में मौत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 25 Mar 2023 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

कांके प्रतिनिधि।

सरना मैदान कांके में सरहुल की शोभायात्रा देखने गए गारू गांव कांके के 21 वर्षीय युवक विनय कुमार पिता कलेश्वर महतो उर्फ छेदी महतो की मौत वाहन दुर्घटना में हो गई। प्रत्यक्ष दशियों व सूत्रों ने बताया कि यह घटना लगभग शाम की 6:30 बजे की है। उस समय शोभायात्रा में आए महिला पुरुषों की संख्या काफी अधिक थी। सरना मैदान मुख्य सड़क से काफी ढलान पर है। इस दौरान चूड़ी टोला या अरसंडे से साउंड सिस्टम लेकर आए वाहन जेएच01 डब्ल्यू 1519 वापस ढलान से ऊपर चढ़ रहा था। उसी वक्त युवक रास्ते में आ गया और वाहन ने इसे कुचल दिया। युवक के ऊपर आगे और पीछे का दोनों चक्का चढ़ जाने के कारण यह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे सरना समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस बुलाकर रिम्स भेजा। लेकिन तब तक रास्ते में ही इसकी मौत हो गई थी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।