युवा आर्थिक और सामाजिक विकास में सक्रिय भागीदारी को तैयार: सीपी सिंह

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में 'माय भारत बजट क्वेस्ट-2026' के अंतर्गत दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा संवाद कार्यक्रम का समापन हुआ। विधायक सीपी सिंह ने युवा भागीदारी की सराहना की। पैनल चर्चा में अर्थव्यवस्था, मानव पूंजी और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। युवाओं ने आगामी बजट के लिए अपने सुझाव दिए और प्रधानमंत्री का संदेश भी सुना।

युवा आर्थिक और सामाजिक विकास में सक्रिय भागीदारी को तैयार: सीपी सिंह

रांची, विशेष संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से ‘माय भारत बजट क्वेस्ट-2026’ के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा संवाद कार्यक्रम का समापन सोमवार को हुआ। दूसरे दिन रिम्स सभागार में झारखंड और पश्चिम बंगाल से आए 1000 से अधिक युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य अतिथि विधायक सीपी सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन यह प्रमाणित करते हैं कि देश के युवा न सिर्फ जागरूक हैं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने झारखंड और पश्चिम बंगाल के युवाओं की भागीदारी की सराहना की। वहीं, पैनल चर्चा में अर्थव्यवस्था, मानव पूंजी, समावेशी विकास, डिजिटल अर्थव्यवस्था और विकसित भारत की अवधारणा जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

इसमें आईआईएम रांची, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे), झारखंड राय विश्वविद्यालय और सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची के विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा कर युवाओं का मार्गदर्शन किया।युवाओं ने भी आगामी बजट को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान एक वर्चुअल संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को प्रधानमंत्री का संदेश प्राप्त हुआ। साथ ही, केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने देश के 17 जोन के युवाओं से संवाद करते हुए उनके विचार सुने और उन्हें प्रेरित किया।कार्यक्रम में डॉ राजीव मिश्रा (अतिरिक्त निदेशक सह विभागाध्यक्ष, रिम्स), ललिता कुमारी (राज्य निदेशक, माय भारत झारखंड), देब कुमार चटर्जी (राज्य निदेशक, माय भारत पश्चिम बंगाल), डॉ डीके सिन्हा (डीन एकेडमिक्स, रिम्स), अनिल कुमार सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस और प्रशासक, भारत स्काउट एवं गाइड), डॉ एसबी सिंह (एनएसएस पदाधिकारी, रिम्स), डॉ ओपी पांडेय (एनएसएस पदाधिकारी बीआईटी मेसरा), डॉ कौशल किशोर (जिला एनएसएस पदाधिकारी, रांची) सहित कई शिक्षाविद व गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।