
राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं युवा: डॉ. कुलकर्णी
रांची में झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय और विवेकानंद कन्याकुमारी केन्द्र ने विश्व बंधुत्व दिवस पर युवा संवाद का आयोजन किया। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि युवा देश की...
रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय और विवेकानंद कन्याकुमारी, केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर गुरुवार को युवा संवाद का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। लगभग 30 से 35 प्रतिशत युवा भारत की जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो देश की सबसे बड़ी एसेट (संपत्ति) हैं। जीवन में सकारात्मक कार्य करना या न करना व्यक्ति की पसंद हो सकती है, लेकिन नकारात्मक कार्य बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे पहले मुख्य अतिथि का स्वागत विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ हेमेंद्र कुमार भगत ने पुष्प एवं पुस्तक देकर किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




