Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsYouth Conference Held in Chaingada 600 Participants Inspired by Swami Vivekananda
बुढ़मू के चैनगड़ा में प्रखंडस्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित

बुढ़मू के चैनगड़ा में प्रखंडस्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित

संक्षेप:

चैनगड़ा में रामकृष्ण मिशन आश्रम और राज्य सरकार के सहयोग से युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 600 प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्वामी भावेशनंद ने युवाओं को शिक्षा और नैतिकता के महत्व पर जोर दिया। नशा उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाने हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

Dec 02, 2025 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के चैनगड़ा में मंगलवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम, दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र रांची और राज्य सरकार के सौजन्य से प्रखंडस्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया, इसमें लगभग 600 प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। दिव्यायन के सचिव स्वामी भावेशनंद ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने और तीन तरह की शिक्षा विद्यालय, कारीगरी और नैतिक शिक्षा को अपनाने की जरूरत बताई। उन्होंने महिला-पुरुष के संतुलन को विकास के लिए आवश्यक बताया और युवाओं को ‘बनो और बनाओ’ तथा थ्री एच (हाथ, बुद्धि और हृदय) के विषय में प्रेरित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्वामी भक्तिशानंद ने चरित्र निर्माण को राष्ट्रीय उन्नति के लिए जरूरी बताया। सुनीता देवी के समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान अखंडानंड शिक्षा एवं संस्कार केंद्र की अंशिका कुमारी द्वारा स्वदेश मंत्र, अन्य समिति द्वारा हनुमान चालीसा का अखंड पाठ किया गया। वहीं छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा एक छोटी चिंगारी का मंचन कर नशा उन्मूलन के लिए जागरुकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीयकृत उच्च विद्यालय, चैनगड़ा की प्रधानाध्यापिका कमला भगत और प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, रीना नायक, अखिलेश सिंह, रंथी देवी, घनेनाथ महतो, प्रदीप महतो, सीता कुमारी, बसंत साहू आदि मौजूद थे।