सामलोंग में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
सामलोंग मुंडागढा निवासी आशीष भेंगरा 27 वर्ष ने सोमवार की रात नौ बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 12 Jul 2022 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें
नामकुम, संवाददाता। सामलोंग मुंडागढा निवासी आशीष भेंगरा 27 वर्ष ने सोमवार की रात नौ बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आशीष के पिता अनिल भेंगरा ने पुलिस को बताया है कि रात लगभग नौ बजे जब वे बाजार से लौटे तो देखा कि उनका बेटा प्लास्टिक की रस्सी के सहारे एस्बेस्टस की पाइप के सहारे लटका हुआ था। मामले की जानकारी उन्होंने नामकुम थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
