ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीप्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को मारी गोली मौत

प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को मारी गोली मौत

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक नीरज सिंह उर्फ मंटू ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। मंटू के शव का पोस्टमार्टम रविवार को होगा।...

प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को मारी गोली मौत
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 26 Jan 2018 01:39 AM
ऐप पर पढ़ें

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक नीरज सिंह उर्फ मंटू ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। मंटू के शव का पोस्टमार्टम रविवार को होगा। सुखदेव नगर पुलिस का कहना है कि घटना रात 10:30 बजे की है। गुरुवार देर शाम थाना प्रभारी को सूचना मिली की मंटू नामक युवक ने अपने आप को गोली मार ली है । पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि मंटू कुछ दिनों से परेशान था। कई दिनों से वह घर में किसी से बातचीत भी नहीं कर रहा था । वह घर का इकलौता लड़का था। गुरुवार की शाम में वह घर आया और बिना किसी किसी से बात किए हुए तुरंत घर से बाहर निकल गया। थोड़ी ही देर के बाद पता चला कि मंटू ने अपने आप को गोली मार ली गोली मार ली है। सूचना पाकर सिटी एसपी अमन कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।

लालपुर में महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास

लालपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने गुरुवार को शिव शक्ति राम के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया महिला ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि आए दिन आरोपी उसके साथ छेड़खानी करता है। सरस्वती पूजा के दिन घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लालपुर पुलिस ने इस मामले में कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें