ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीभारत से ज्यादा विदेशों में सुरक्षित महसूस कर रहे योग प्रशिक्षक

भारत से ज्यादा विदेशों में सुरक्षित महसूस कर रहे योग प्रशिक्षक

पूरा विश्व इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित हो रहा है। देश-विदेश में सभी जगह सरकारों ने लॉकडाउन कर दिया...

भारत से ज्यादा विदेशों में सुरक्षित महसूस कर रहे योग प्रशिक्षक
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 02 Apr 2020 01:03 AM
ऐप पर पढ़ें

पूरा विश्व इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित हो रहा है। देश-विदेश में सभी जगह सरकारों ने लॉकडाउन कर दिया है। भारत के काफी लोग विदेशों में फंसे हैं वो परेशानी में हैं, लेकिन बाहरी देशों में काम कर रहे रांची के कई योग प्रशिक्षक भारत से ज्यादा वहीं खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वियतनाम में काम कर रहे लालपुर के गौरव शर्मा ने कहा कि यहां भी लॉकडाउन है। हमसभी यहां अपने-अपने घरों पर बैठे हैं। लगातार समाचार देख रहे हैं। वियतनाम से ज्यादा भारत में कोरोना के केस मिल रहे हैं। यहां तक कि रांची में भी पॉजिटिव केस पाया गया। हमसभी को लगता है कि हम यहां ज्यादा सुरक्षित हैं। गौरव वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर में लोगों को योग का प्रशिक्षण देते हैं। उनके साथ रांची के राहुल शर्मा, अजय किशोर, रोहित शर्मा, राधे, प्रिंस सहित और भी युवा वहां योग प्रशिक्षक हैं। कई युवा हांगकांग, चीन, मकाऊ, थाइलैंड में योग ट्रेनर हैं।लौटने का मन, पर क्वारेंटाइन का डर : गौरव शर्मा ने बताया कि हमसभी घर वापस जाना चाहते हैं, लेकिन परिस्तिथियां अनुकूल नहीं हैं। सभी प्लाइट रद्द हो चुकी है। इससे बड़ा डर विदेश से लौटने के कारण क्वारेंटाइन में रहने का है। कम से कम 14 दिन या तो होम क्वारेंटाइन में रहना होगा या सरकार के बनाए सेंटर में। यह सबसे अधिक परेशानी वाली बात है। यहां बस मन न लगने की परेशानी है। इसके लिए कुकिंग और किताबों का सहारा है। कहा कि पिछले 15 दिनों से सभी सेंटर बंद हैं। बचत के पैसों से काम चल रहा है।परिवारवाले हैं चिंतित : गौरव ने बताया कि हालांकि हमलोग सुरक्षित हैं, और घरवालों से लगातार बात हो रही है, लेकिन वे ज्यादा चिंतित हैं। उन्हें लग रहा है कि विदेश में कोरोना ज्यादा खतरनाक हो चुका है। लेकिन भारत से कम केस यहां हुए हैं। यहां पहले ही लॉकडाउन किया गया था। बाद में लॉकडाउन हट गया था। बुधवार से ही दोबारा लॉकडाउन किया गया है। हालांकि इसबीच लोग मॉर्निंग वॉक और जरूरत की सामग्री लेने घरों से निकल रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें