
इक्फाई विवि में विद्यार्थियों को मिले सफलता के टिप्स
रांची के इक्फाई विश्वविद्यालय में नवाचार परिषद द्वारा यशस्वी भारत स्टार्टअप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता और व्यावसायिक रणनीतियों की समझ विकसित करना था। वक्ताओं ने युवा उद्यमियों को छोटे स्तर से शुरुआत करने और नवाचार के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित थे।
रांची। इक्फाई विश्वविद्यालय झारखंड के संस्थान नवाचार परिषद द्वारा सोमवार को यशस्वी भारत स्टार्टअप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता और व्यावहारिक व्यावसायिक रणनीतियों के प्रति समझ विकसित करना था। विशिष्ट वक्ता अमित कुमार चौबे- संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सन्मत और सुषिला बरियाक ने रणनीतिक सोच, नेतृत्व और सामुदायिक सहभागिता पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को छोटे स्तर से शुरुआत करने और चुनौतियों के बीच निरंतर नवाचार के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रो. सुमित सिन्हा सहित कई गणमान्य व शिक्षक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




