एक्सआईएसएस के जियो-स्पेशियल टेक्नोलॉजी कोर्स में 2 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची, विशेष संवाददाता। जेवियर इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) में एआईसीटीई अनुमोदित पीजीसीएम जियो-स्पेशियल टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए छात्र-छात्राएं 2 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह एकवर्षीय पाठ्यक्रम है जिसमें छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।

एक्सआईएसएस के जियो-स्पेशियल टेक्नोलॉजी कोर्स में 2 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

रांची, विशेष संवाददाता। जेवियर इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) में एआईसीटीई अनुमोदित 30 सीटों के पीजीसीएम जियो-स्पेशियल टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन पाठ्यक्रम में नामांकन के इच्छुक छात्र-छात्राएं दो मई तक संस्थान की वेबसाइट- https://xiss.ac.in/GITRAINING/admissionform पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। झारखंड सरकार के ई-कल्याण (छात्रवृत्ति) की सुविधायुक्त इस पाठ्यक्रम की अवधि एकवर्षीय (दो सेमेस्टर) है। किसी भी विषय में न्यूनतम 45 प्रतशित अंक के स्नातक उत्तीर्ण इसमें नामांकन ले सकते हैं। पाठ्यक्रम के समापन पर दो विद्यार्थियों को क्रमश: 15,000 रुपये और 10,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत लैब प्रैक्टिकल में सभी अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर-आर्कजीआइएस, एरडास इमेजिन, क्यूजीआईएस, पायथन और सर्वे उपकरणों में डीजीपीएस व इलेक्ट्रॉनिक टोटल स्टेशन का फील्ड प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद विद्यार्थी रोजगार के उचित अवसर प्राप्त कर सकें।एक्सआईएसएस

के निदेशक डॉ जोसफ मारियानुस कुजूर ने कहा कि जीआईएस और रिमोट सेंसिंग आज के समय में रोजगारोन्मुख क्षेत्र है, जो नगर योजना, पर्यावरण, कृषि और आपदा प्रबंधन जैसे विविध क्षेत्रों में सुदृढ़ करियर के निश्चित अवसर उपलब्ध कराता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।