नगड़ी के तसर संस्थान में ‘विश्व मृदा दिवस’ पर पौधरोपण

Dec 05, 2025 09:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

नगड़ी स्थित केन्द्रीय तसर अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को विश्व मृदा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निदेशक डॉ एनबी चौधरी की अध्यक्षता में वैज्ञानिकों और छात्रों ने लेग्यूमिनस पौधों का पौधरोपण किया। मुख्य अतिथि डॉ जगदीश प्रसाद ने स्वस्थ मृदा के महत्व पर प्रकाश डाला।

नगड़ी के तसर संस्थान में ‘विश्व मृदा दिवस’ पर पौधरोपण

पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी स्थित केन्द्रीय तसर अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को विश्व मृदा दिवस मनाया गया। इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ एनबी चौधरी की अध्यक्षता में वैज्ञानिकों, अधिकारियों और छात्रों ने मृदा स्वास्थ्य सुधारने में सहायक लेग्यूमिनस प्रजाति के पौधों का पौधरोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ जगदीश प्रसाद ने स्वस्थ शहरों के लिए स्वस्थ मृदा की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला। इस दौरान संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों, परियोजना सहायकों एवं पीजीडीएस छात्रों द्वारा लेग्यूमिनस प्रजाति के पौधों जैसे पलाश, अमलतास, गुलमोहर, कचनार तथा करंज का संस्थान परिसर में पौधरोपण किया गया। ये पौधे मृदा में नाइट्रोजन स्थिरीकरण कर मृदा स्वास्थ्य को सुधारते हैं और सतत मृदा प्रबंधन में योगदान देते हैं।

मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वस्थ शहरों के लिए स्वस्थ मृदा की अनिवार्यता और इसके लिए आवश्यक उपायों के बारे में जानकारी दी। मौके पर उद्यमी सुदीप कुमार (मेसर्स बायोसेफ हाइजीन) ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन हरगोपाल दत्ता वैज्ञानिक-बी द्वारा किया गया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ हरेन्द्र यादव वैज्ञानिक-डी द्वारा दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।