जून में तैयार हो जाएगी 65 करोड़ की विश्वस्तरीय लाइब्रेरी : सेठ

Mar 06, 2026 07:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में मोरहाबादी में बन रही विश्वस्तरीय लाइब्रेरी का निरीक्षण रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। यह लाइब्रेरी 65 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है और जून 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है। इसमें 5400 विद्यार्थी एक साथ अध्ययन कर सकेंगे और कई सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी।

जून में तैयार हो जाएगी 65 करोड़ की विश्वस्तरीय लाइब्रेरी : सेठ

रांची, संवाददाता। मोरहाबादी में बन रही विश्वस्तरीय लाइब्रेरी का रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा के लिए हर फ्लोर पर सेफ्टी नेट लगाने के निर्देश दिए। करीब 13 हजार वर्गमीटर में 65 करोड़ की लागत से बन रही छह मंजिला लाइब्रेरी के जून 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। सेठ ने कहा कि 2020 में रांची को विश्वस्तरीय लाइब्रेरी देने का सपना देखा था, जो अब साकार होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने का जो आह्वान देशवासियों से कर रहे हैं, यह लाइब्रेरी उस दिशा में भी सकारात्मक कदम बढ़ाएगी।

परियोजना के लिए 35 करोड़ रुपये सीसीएल और 30 करोड़ रुपये कोल इंडिया लिमिटेड ने सीएसआर मद से दिए हैं। लाइब्रेरी में तीन शिफ्ट में एक साथ 5400 विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे। भवन में ई-लाइब्रेरी, डिस्कशन रूम, रीडिंग हॉल, मल्टीपरपज हॉल, छोटे बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग रीडिंग एरिया, योग हॉल, कैफेटेरिया, पैंट्री, पर्याप्त पार्किंग और लॉकर रूम की सुविधा होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।