Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsWorkshop on Municipal Demand Side Management Held in Ranchi
ऊर्जा संरक्षण पर अधिकारियों को किया प्रशिक्षित

ऊर्जा संरक्षण पर अधिकारियों को किया प्रशिक्षित

संक्षेप:

झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी और ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी ने रांची में म्युनिसिपल डिमांड साइड मैनेजमेंट पर कार्यशाला का आयोजन किया। जरेडा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अतिलेश गौतम की अगुवाई में,...

Oct 04, 2025 07:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (जरेडा) और ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रांची के एक होटल में म्युनिसिपल डिमांड साइड मैनेजमेंट पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। नेतृत्व जरेडा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अतिलेश गौतम ने किया। मास्टर ट्रेनर जेके व्यास ने प्रतिभागियों को ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा दक्षता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उद्देश्य नगर निगम स्तर पर ऊर्जा संरक्षण व ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देना तथा इस दिशा में ठोस योगदान सुनिश्चित करना था। इसमें मेरा युवा भारत की राज्य निदेशक ललिता कुमारी, नगर निगम के सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर भीम कुमार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राम बदन सिंह, प्रसून मुर्मू, सहायक नगर आयुक्त सूरज सिंह चौधरी, दिलीप कुमार, एमएसएमए के सहायक निदेशक गौरव कुमार विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें