रामटहल चौधरी महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित
रामटहल चौधरी महाविद्यालय में संस्कृत विभाग द्वारा 'वेदों में महिलाओं का महत्व' विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। प्रो शशि मिश्रा की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला में डॉ पारसनाथ महतो ने संस्कृत को संस्कृति से जोड़नेवाली भाषा बताया। कई छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए।

ओरमांझी, प्रतिनिधि। रामटहल चौधरी महाविद्यालय में गुरुवार को संस्कृत विभाग के तत्वावधान में वेदों में महिलाओं का महत्व विषय पर कार्यशाला विभागाध्यक्ष प्रो शशि मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला में कॉलेज के निदेशक डॉ पारसनाथ महतो ने संस्कृत को संस्कृति से जोड़नेवाली समृद्ध भाषा बताया। उन्होंने कहा कि वैदिक काल स्त्रियों के सम्मान और अधिकारों के दृष्टिकोण से स्वर्ण युग माना जाता है। कार्यशाला के दौरान लक्ष्मी छाया, सीमा वेदिया, लक्ष्मी कुमारी, मुनिता कुमारी, प्रतिमा कुमारी और कृति कुमारी ने भी विषय पर अपने विचार साझा किए। मौके पर प्राचार्य डॉ भीम महतो, प्रो शैलेंद्र मिश्र, प्रो रामकुमार महतो, प्रो रीता कुमारी, प्रो गफ्फार अंसारी तथा प्रो पुष्पा टोप्पो सहित संस्कृत विभाग के अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


