ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीप्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कामगार यूनियन की बैठक

प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कामगार यूनियन की बैठक

रांची। हटिया कामगार यूनियन ने नौ अगस्त को एचईसी मुख्यालय में होने वाली सभा...

प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कामगार यूनियन की बैठक
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 04 Aug 2021 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। हटिया कामगार यूनियन ने नौ अगस्त को एचईसी मुख्यालय में होने वाली सभा के सिलसिले में बैठक की। इसमें सभी कामगारों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गयी। कामगारों से मजदूरों के बीच जाकर आंदोलन के लिए तैयार करने को कहा गया। बैठक में कहा गया कि कामगारों और अधिकारियों को चार-पांच माह से वेतन नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार कार्यशील पूंजी नहीं दे रही है। ऐसे में एचईसी को बचाने के लिए आंदोलन के सिवा दूसरा विकल्प नहीं है। बैठक को भवन सिंह, हरेंद्र प्रसाद यादव, गरे राम रजवार, राजेंद्र कांत ने संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें