ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीगली मुहल्ले से जुड़ें कार्यकर्ता : सुदेश महतो

गली मुहल्ले से जुड़ें कार्यकर्ता : सुदेश महतो

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बुधवार को कांके रोड स्थित आवास पर आजसू पार्टी रांची महानगर एवं महानगर की सभी अनुषंगी इकाई की समीक्षा की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि...

गली मुहल्ले से जुड़ें कार्यकर्ता : सुदेश महतो
प्रमुख संवाददाता,रांचीThu, 27 Jul 2017 01:58 AM
ऐप पर पढ़ें

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बुधवार को कांके रोड स्थित आवास पर आजसू पार्टी रांची महानगर एवं महानगर की सभी अनुषंगी इकाई की समीक्षा की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी महानगर में अपने दायित्व का एहसास जनता को कराएं। पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा करने की बजाय अपने गली-मुहल्लों के विषयों से खुद को जोड़े और आपस में संपर्क, समन्वय एवं सक्रियता बढ़ाएं। पदाधिकारी सामूहिक तौर पर जनसंवाद स्थापित कर जनसमस्याओं को चिन्हित करें और उचित पटल तक पहुंचाने की पहल करें। पार्टी का हर कार्यकर्ता नेतृत्व करते दिखाई देना चाहिए। पार्टी के मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि संगठन और नेता को जनता के बीच सक्रियता ही पहचान दिलाती है। रांची महानगर विकल्प तलाश रहा है। पार्टी प्रयास करे और माहौल बनाए। बैठक में विषय प्रवेश करते हुए पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता जयंत घोष ने कहा कि मोमेंटम झारखंड के समय शहर को सजाया गया था। आज शहर डूबा हुआ है। रांची नगर क्षेत्र के विकास से संबंधित संवाद का अभाव है। बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बीके चांद ने कहा कि समस्याओं को उठाने के बजाय उसके लिए पहल करने पर जोर देना चाहिए। नगर अध्यक्ष मुनचुन राय ने नगर में सांगठनिक स्थिति की जानकारी दी। समीक्षा बैठक में 30 जुलाई से ‘आजसू महाअभियान’ चलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए इसके लिए महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में अभियान टीम गठित की गई। 30 अगस्त तक सभी संगठन के इकाइयों का विस्तार सुनिश्चित किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं को सुनने एवं पहल करने के लिए एक हेल्प लाइन नंबर नगर कार्यालय में लगाया जाएगा।आज की बैठक में केंद्रीय महासचिव सह अनुसूचित जाति महासभा के अध्यक्ष आरपी रंजन, नजरूल हसन हासमी, ललित ओझा, अनिल टाइगर, प्रो रविशंकर कुमार,जेएन सिंह, डॉ मुकुंद मेहता एवं अंचल किंगर सहित सभी वार्ड के पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें