ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीराजनीति में अहम भूमिका सुनिश्चित करें महिलाएं : सुदेश

राजनीति में अहम भूमिका सुनिश्चित करें महिलाएं : सुदेश

आजसू पार्टी के केंद्रीय अयक्ष सुदेश कुमार महतो के कांके रोड स्थित आवास में सोमवार को महिला समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आाधी आबादी का नेतृत्व...

राजनीति में अहम भूमिका सुनिश्चित करें महिलाएं : सुदेश
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 16 Jul 2018 10:37 PM
ऐप पर पढ़ें

आजसू पार्टी के केंद्रीय अयक्ष सुदेश कुमार महतो के कांके रोड स्थित आवास में सोमवार को महिला समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आाधी आबादी का नेतृत्व महिलाओं को करना है। महिलाएं राजनीति में अहम भूमिका सुनिश्चित करें। अखिल झारखंड महिला समिति केवल सरकारी मशीनरी के भरोसे नहीं रहेगी। गरीबों की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना खुद सुनिश्चित करेंगी। प्रखंड और जिला स्तर पर गरीबों के विषयों को लेकर महिला समिति मुखर रहे।

बैठक में महिला समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि शराबबंदी को लेकर महिला समिति, जनप्रतिनिधि विधायक, मंत्री एवं मुख्यमंत्री को स्मार पत्र देकर समर्थन के लिए आग्रह करेगी। साथ ही शराबबंदी को लेकर महिलाओं को गोलबंद कर व्यापक जागरूकता अभियान चलाएगी। इस अभियान को पूरे प्रदेश में संचालित करने के लिए महिला समिति की सभी प्रमंडलों के लिए अलग-अलग टीम गठित की जाएगी।

बैठक की अयक्षता महिला प्रदेश अयक्ष वायलट कच्छप एवं संचालन महिला प्रदेश प्रवक्ता तारामणि साहू ने किया बैठक में प्रदेश के सभी जिला एवं प्रदेश कमेटी की महिला पदाधिकारी शामिल हुई।

बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, महिला प्रदेश उपायक्ष पार्वती देवी, शोभा पाल, माहसचिव जोबा रानी पाल, सचिव संगीता बरला, शशिकला देवी, शोभा कुमारी, जिला परिषद सदस्य फुल कुमारी देवी, बीना देवी, हेमलता उरांव, अनिता गाडी, अचर्ना महतो, सुधा रानी बेसरा, बबीता देवी, लतिका महतो आदि उपस्थित थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें