ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीनिगम से जुड़ी महिलाएं एक पंख सेनेटरी नैपकीन की करेंगी बिक्री

निगम से जुड़ी महिलाएं एक पंख सेनेटरी नैपकीन की करेंगी बिक्री

रांची नगर निगम से अनुदानित अन्नपूर्णा एरिया लेवल फेडरेशन अब एक पंख सेनेटरी नैपकीन की बिक्री करेगा। फेडरेशन से जुड़ी गृहणियों को स्वावलंबी बनाने के लिए निगम की ओर से 50 हजार रुपए का अनुदान दिया गया है।...

निगम से जुड़ी महिलाएं एक पंख सेनेटरी नैपकीन की करेंगी बिक्री
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 08 Dec 2017 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची नगर निगम से अनुदानित अन्नपूर्णा एरिया लेवल फेडरेशन अब एक पंख सेनेटरी नैपकीन की बिक्री करेगा। फेडरेशन से जुड़ी गृहणियों को स्वावलंबी बनाने के लिए निगम की ओर से 50 हजार रुपए का अनुदान दिया गया है। अनुदान में मिले रुपयों एवं 10 एसएसजी महिला ग्रुप से जुड़ी महिलाओं ने 10-10 हजार रुपए मिलाकर दो हजार पैकेट एक पंख सेनेटरी नैपकीन की खरीदारी की। निगम के वार्ड 32 में अलकापुरी में गुरुवार को फेडरेशन ने सेनेटरी नैपकीन के सीएनएफ की शुरुआत की। पार्षद सुनीता देवी ने फीता काट कर महिला स्वयं सहायता समूह के सीएनएफ का उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर निगम की सिटी मैनेजर मीरा प्रसाद, सामुदायिक संगठनकर्ता अर्चना चौधरी, फेडरेशन की सुनीता श्रीवास्तव, नमिता, रेबी सिन्हा, शारदा देवी, छाया श्रीवास्तव, संगीता देवी, मंजू देवी समेत अन्य महिला सदस्य मौजूद थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें