
महिलाएं समाज की परिवर्तनकारी धुरी : दीपिका
झारखंड की ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। झारखंड की महिलाएं...
रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों, बागवानी, पशुपालन और अन्य लाइवलीहुड कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने गांव-गांव में विकास की नई धारा प्रवाहित की है। आज झारखंड की महिलाएं केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि समाज की परिवर्तनकारी धुरी और नेतृत्वकर्ता बन रही हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच और जन-केंद्रित नीतियों ने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया है।
सक्रिय पहल और समर्पण के परिणामस्वरूप महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। सरकार की योजनाएं न केवल जन-जीवन में बदलाव ला रही हैं, बल्कि महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त भी बना रही हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




