ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीमहिलाएं बन रही हैं स्वावलंबी: अशोक भगत

महिलाएं बन रही हैं स्वावलंबी: अशोक भगत

सेवा भारती रांची महानगर की ओर से रविवार को एक दिनी आनंद मेला बरियातू रोड के आरोग्य भवन परिसर में लगा। इसमें 11 स्वावलंबन प्रशिक्षण प्रकल्प के 158 प्रशिक्षु शामिल हुए। मेला में हस्तशिल्प के अलावा...

महिलाएं बन रही हैं स्वावलंबी: अशोक भगत
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 12 Aug 2018 11:08 PM
ऐप पर पढ़ें

सेवा भारती रांची महानगर की ओर से रविवार को एक दिनी आनंद मेला बरियातू रोड के आरोग्य भवन परिसर में लगा। इसमें 11 स्वावलंबन प्रशिक्षण प्रकल्प के 158 प्रशिक्षु शामिल हुए। मेला में हस्तशिल्प के अलावा घरेलू प्रयोग के सामान के कई स्टॉल लगाए गए थे। प्रतिभागियों के बीच खेलकूद, प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। समापन समारोह में विकास भारती के सचिव अशोक भगत ने कहा कि सेवा भारती ने महिलाओं को हुनर देकर स्वावलंबी जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराया है। समाज के सहयोग से सामाजिक परिवर्तन का कार्य प्रभावी रूप से दिख रहा है। श्याम टोरका ने सेवा भारती के कार्यक्रमों की जानकारी दी। सेवा भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष चतुर्भुज खेमका ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा भारत के गुरुशरण प्रसाद, राधेश्याम अग्रवाल, सूर्यभान सिंह, अरुणा सिंह, निशि जायसवाल,कंचन प्रभा,रानी सिन्हा आदि मौजूद थे। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश्वर मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन रमाकांत दूबे ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें