Ranchi News: बूटी रोड में आवास से महिला ने घर में की चोरी
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: रांची के बूटी रोड डुमरदगा शिवाजी नगर में अरविंद सिन्हा के घर से महिला चोर ने तीन मोबाइल, पर्स और तीन हजार रुपये चुरा लिए। महिला और उसके किशोर साथी ने घर में घुसकर चोरी की और फरार हो गए। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया और CCTV फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश कर रही है।

Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। बूटी रोड डुमरदगा शिवाजी नगर में रहने वाले अरविंद सिन्हा के आवास से महिला चोर ने तीन मोबाइल, पर्स और तीन हजार रुपये की चोरी कर ली। चोरी के बाद महिला मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गई। मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि उनके आवास में पिछले आठ सितंबर को दिन में एक महिला घुसी थी। उसके साथ एक किशोर भी था और दोनों हाथ में थैला थामे हुए थे। दोनों ने मुख्य द्वार पर लगे ग्रील को खोला व अंदर कमरे में चार्ज में लगे तीन मोबाइल, नगदी समेत अन्य सामान लेकर चंपत हो गए।
केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस मुहल्ले के मकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश में जुट गई है।


