महुआ चुनने गई महिला पर हाथी का हमला, गंभीर हालत में रांची रेफर
अड़की थाना क्षेत्र के गंजारी गांव में जंगली हाथी के हमले में 60 वर्षीय सोनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। महुआ का कौड़ी चुनने गईं सोनी देवी पर हाथी ने अचानक हमला किया। ग्रामीणों ने महिला को बचाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति में उन्हें रांची रेफर किया गया।

अड़की, प्रतिनिधि। अड़की थाना क्षेत्र के उपरबालालोंग पंचायत अंतर्गत गंजारी गांव में मंगलवार सुबह जंगली हाथी के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान 60 वर्षीय सोनी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सोनी देवी मंगलवार सुबह महुआ का कौड़ी चुनने के लिए गांव के समीप मैदान की ओर गई थीं। इसी दौरान अचानक पीछे से पहुंचे एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और बचाव के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद हाथी को वहां से खदेड़ा और घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए बुंडू अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


