ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीजुड़वा बच्चों के साथ कोरोना को मात देकर रिम्स से घर लौटी महिला

जुड़वा बच्चों के साथ कोरोना को मात देकर रिम्स से घर लौटी महिला

11 मई रिम्स में महिला ने दिया था जुड़वा बच्चों को जन्मजुड़वा बच्चों के साथ कोरोना को मात देकर रिम्स से घर लौटी...

जुड़वा बच्चों के साथ कोरोना को मात देकर रिम्स से घर लौटी महिला
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 23 May 2020 10:28 PM
ऐप पर पढ़ें

रिम्स के चिकित्सकों केा कोरोना के उपचार में शनिवार को एक और उपलब्धि हासिल की है। कोरोना को मात देने के बाद मांडर की एक महिला अपने दो जुड़वां नवजात के साथ शनिवार को रिम्स से घर चली गई। उस महिला के डिस्चार्ज होने के बाद जब वह दोनों बच्चे को लेकर रिम्स के कोरोना वार्ड से बाहर निकली तो बच्चों के पिता ने 13 दिन बाद अपने बच्चों का मुंह देखा। महिला के साथ अपने जुड़वा पोते को लेने के लिए महिला की सास भी आई हुई थी। उक्त महिला ने बीते 11 मई को रिम्स के लेबर ओटी में जुड़वे बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद महिला की कोरोना जांच की गई थी जिसकी रिपोर्ट 13 मई को पॉजिटिव आयी थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उक्त महिला समेत उसके जुड़वा बच्चे को कोविड वार्ड में रखा गया था। इस दौरान दोनों बच्चे को उसके पिता तक ने नहीं देखा था। गुरुवार को उसका दोबारा टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई, उसके बाद पुनः शुक्रवार को टेस्ट किया गया उसमें में महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आयी। जिसके बाद शनिवार को महिला को दोनों बच्चों के साथ घर भेज दिया गया। महिला के साथ ही रिम्स के कोविड वार्ड से शनिवार को तीन अन्य मरीजों को भी छुट्टी दी गई। रिम्स में अब महज 13 मरीज भर्ती हैं। अब तक छह नवजात बिना संक्रमण के डिस्चार्ज कोविड के नोडल अफसर डॉ ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार को एक जुड़वा बच्चों के साथ कुल छह नवजात को रिम्स से छुट्टी दी गई है। सभी अपनी मां के पॉजिटिव पाए जाने के बाद से रिम्स में मां के साथ ही रखे गए हैं। उन्हें पूरी सावधानी के साथ रिम्स में मां के साथ ही रखा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें