महिला दुकानदार के साथ मारपीट, केस दर्ज
Apr 06, 2026 08:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची के करमटोली में देवंती देवी ने सामान का पैसा मांगा तो दो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और डेढ़ लाख की सोने की चेन छीन ली। देवंती ने इस मामले में पवन वर्मा और राकेश के खिलाफ लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रांची। करमटोली की रहने वाले देवंती देवी ने सामान का पैसा मांगा तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। डेढ़ लाख रुपए के सोने की चेन छीन लिया। इस संबंध में देवंती देवी ने पवन वर्मा और राकेश के विरुद्ध लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान में चार मार्च को पवन कुछ सामान खरीदने के लिए पहुंचा। सामान लेने के बाद पैसा नहीं दिया। मांगने पर उनके साथ उलझ गया और मारपीट शुरू कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


