रांची। संवाददाता
चलती ट्रेन में उतरने की कोशिश में सोमवार को अरगोड़ा स्टेशन पर एक महिला का पैर कट गया। वह महिला सब्जी विक्रेता थी और लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन से आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सब्जी की टोकरी को पहले महिला ने प्लेटफॉर्म पर गिराया। इसी क्रम में ट्रेन चलने लगी। उतरने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और महिला ट्रेन की नीचे आ गई। इसके बाद यात्रियों ने आवाज देकर ट्रेन को रोकवाया। बाद में महिला को जीआरपी ने अस्पताल में भर्ती कराया।