बच्चों ने प्रकृति से सामंजस्य स्थापित करना सीखा
रांची में डीएवी हेहल की प्राथमिक शाखा में चार दिनी विंटर कार्निवाल का समापन हुआ, जिसमें बच्चों ने रैंप वॉक, पेंटिंग, नृत्य और अन्य गतिविधियों में भाग लिया। प्रभारी अजंता कुमारी ने कहा कि इसका मुख्य...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 24 Dec 2024 07:14 PM

रांची। डीएवी हेहल की प्राथमिक शाखा में चार दिनी विंटर कार्निवाल के आखिरी दिन मंगलवार को बच्चों ने अलग-अलग गतिविधियों में भाग लेकर कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में रैंप वॉक किया। पेंटिंग, हस्तकला, नृत्य जैसी गतिविधियों में भाग लिया। बच्चों ने ट्रामपोलिन जंप, कक्षा सजावट कर पसंदीदा भोजन का लुत्फ उठाया। प्रभारी अजंता कुमारी ने कहा कि बच्चों के बचपन को खुशियों से भरना और उन्हें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करना आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।