शहर से सटे भूत गांव में पहुंचा जंगली हाथी

Mar 01, 2026 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

खूंटी के बेलाहाथी गांव में शनिवार रात एक जंगली हाथी के आने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने रातभर जागकर हाथी को गांव से भगाने का प्रयास किया। वन विभाग को सूचित करने के बाद हाथी को सुरक्षित जंगल में भेजा गया। घटना में कोई जनहानि या संपत्ति नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ग्रामीण भयभीत रहे।

शहर से सटे भूत गांव में पहुंचा जंगली हाथी

खूंटी, संवाददाता। खूंटी शहर से सटे बेलाहाथी गांव में शनिवार की रात एक जंगली हाथी के पहुंचने से इलाके में दहशत फैल गई। हाथी के गांव में प्रवेश की सूचना मिलते ही ग्रामीण सतर्क हो गए और रातभर जागकर उसे आबादी क्षेत्र से दूर भगाने का प्रयास करते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी देर रात बेलाहाथी गांव के आसपास देखा गया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े, टॉर्च और शोर-शराबे के सहारे हाथी को गांव से बाहर खदेड़ने की कोशिश की। कुछ समय बाद हाथी भूत गांव की दिशा में बढ़ गया। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। भूत गांव में हाथी के पहुंचने पर ग्रामीणो ने हाथी को खदेड़ना शुरू किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एवं वन विभाग को भी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर मोड़ दिया गया। काफी मशक्कत के बाद हाथी को आबादी क्षेत्र से दूर भेजने में सफलता मिली। हाथी के जंगल की ओर लौटने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन हाथी के गांव में प्रवेश से क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा। ग्रामीण पूरी रात सतर्क रहे और किसी भी अनहोनी की आशंका से घरों से बाहर निगरानी करते रहे। स्थानीय लोगों का मानना है कि हाल के दिनों में रांची क्षेत्र में विचरण कर रहा हाथी ही भटकते हुए खूंटी की ओर पहुंच गया। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।