तोरपा में गैस संकट से प्रभावित हो रहा शादी-विवाह का सीजन

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

14 अप्रैल को खरमास समाप्त होते ही शादी-विवाह का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन रसोई गैस सिलेंडर की कमी ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है। शादी के लिए आवश्यक गैस की उपलब्धता नहीं होने से कैटरिंग व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिसके चलते लोग वैकल्पिक ईंधन का सहारा ले रहे हैं।

तोरपा में गैस संकट से प्रभावित हो रहा शादी-विवाह का सीजन

तोरपा, प्रतिनिधि। 14 अप्रैल को खरमास समाप्त होते ही शादी-विवाह का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है। जिन घरों में शादी है, वहां सबसे बड़ी समस्या गैस सिलेंडर की उपलब्धता बन गई है। होटल, बैंड-बाजा और हलवाई तो बुक हो चुके हैं, लेकिन भोजन तैयार करने के लिए पर्याप्त गैस नहीं मिल पा रही है। कैटरिंग व्यवस्था पर पड़ा सीधा असर:स्थानीय टेंट हाउस संचालकों और आयोजकों का कहना है कि शादी के मौसम में बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडरों की जरूरत होती है। गैस आपूर्ति बाधित होने से कैटरिंग व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

कई जगहों पर लोग मजबूरी में कोयला और लकड़ी जैसे वैकल्पिक ईंधन का सहारा ले रहे हैं, जिससे काम धीमा होने के साथ अतिरिक्त खर्च भी बढ़ रहा है।पर्यावरण और खर्च दोनों पर असर:कोयला और लकड़ी के उपयोग से न केवल पर्यावरण प्रदूषण का खतरा बढ़ रहा है, बल्कि आयोजकों को अधिक मेहनत और लागत भी झेलनी पड़ रही है। इससे शादी समारोह की तैयारियों में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है और लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।आपूर्ति में कमी से बनी स्थिति:गैस एजेंसियों के अनुसार कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में भारी कमी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। खाड़ी क्षेत्र में संकट के चलते आपूर्ति प्रभावित बताई जा रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर पैदा हो गया है।प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग:स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर गैस आपूर्ति सामान्य करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो कालाबाजारी की आशंका बढ़ सकती है। लोगों ने विशेष रूप से शादी-विवाह के लिए अलग से गैस सिलेंडर की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि मांगलिक कार्य बिना बाधा के संपन्न हो सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।