ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीयोगदा सत्संग कॉलेज में वेबिनार का आयोजन

योगदा सत्संग कॉलेज में वेबिनार का आयोजन

रांची। प्रमुख संवाददाता योगदा सत्संग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर वेबिनार का...

योगदा सत्संग कॉलेज में वेबिनार का आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 22 Jun 2021 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। प्रमुख संवाददाता

योगदा सत्संग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के चेयरमैन जीबी स्वामी सुधानंद गिरी, वाइस चेयरमैन स्वामी धैर्यानंद, सचिव डॉ अश्विनी सक्सेना, प्राचार्य ब्रिगेडियर डॉ अनिल शर्मा, कार्यकारी प्राचार्य डॉ मनोज शेखर, इंटरमीडिएट विभाग के निदेशक डॉ अरविंद कटारिया ने हिस्सा लिया। योग शिक्षक गोवर्धन, डॉ अरविंद आनंद के अलावा अन्य शिक्षकगण, कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यकारी प्राचार्य डॉ मनोज शेखर ने कहा कि कॉलेज में सालोंभर योग सिखाया जाता है। योग को अंतररष्ट्रीय पहचान दिलाने में गुरुजी श्रीश्री परमहंस योगानंदजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने सभी को योग के लिए प्रेरित किया और उसके महत्व को समझाया। कार्यक्रम में अलग-अलग विभाग के विद्यार्थियों ने योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें