ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीवीमेंस कॉलेज में आदिवासी शिल्प व कला पर वेबिनार

वीमेंस कॉलेज में आदिवासी शिल्प व कला पर वेबिनार

विश्व आदिवासी दिवस पर वीमेंस कॉलेज के फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से रविवार को समृद्ध झारखंड संस्कृति- आदिवासी कला और शिल्प, विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें सोहराई पेंटिंग में ख्यातिप्राप्त...

वीमेंस कॉलेज में आदिवासी शिल्प व कला पर वेबिनार
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 09 Aug 2020 10:34 PM
ऐप पर पढ़ें

रांताविश्व आदिवासी दिवस पर वीमेंस कॉलेज के फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से रविवार को समृद्ध झारखंड संस्कृति-आदिवासी कला और शिल्प, विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें सोहराई पेंटिंग में ख्यातिप्राप्त कलाकार जयश्री इंदवार ने छात्राओं को झारखंड की समृद्ध संस्कृति और यहां की परंरारा, कला व शिल्प के बारे में बताया। जयश्री इंदवार ने कहा कि प्रतियोगिता के इस दौर में सामान्य शिक्षा के साथ हुनर बहुत जरूरी है। सोहराई पेंटिंग झारखंड की शान है। उन्होंने छात्राओं को सोहराई पेंटिंग की बारीकियों को बताया। साथ ही, डोकरा आर्ट से आदिवासी आभूषण बनाने की जानकारी दी। इसके अलावा बांस कला, जादुपटिया, पिटकर चित्र, स्टोन कार्विंगस, वुडेन क्राफ्ट से भी छात्राओं को अवगत कराया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ मंजु सिन्हा ने कहा कि झारखंड की कला संस्कृति इतनी समृद्ध है कि इसे सीखकर छात्राएं अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को आकार दे सकती हैं। घर बैठे ही रोजगार प्राप्त कर सकती हैं। रत्ना सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। वेबिनार में हार्षिता सिन्हा, गीता सिंह सहित विभाग की स्नातक व स्नातकोत्तर की सभी छात्राएं शामिल हुईं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें