Weather Update Clear Skies Expected in Ranchi Temperature Drop Ahead मौसम का मिजाज : रांची समेत राज्य में 4 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम पारा, सजाएगी कनकनी, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsWeather Update Clear Skies Expected in Ranchi Temperature Drop Ahead

मौसम का मिजाज : रांची समेत राज्य में 4 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम पारा, सजाएगी कनकनी

रांची और पूरे झारखंड में सोमवार से मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, मंगलवार से न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की तेजी से गिरावट होगी। पिछले 24 घंटे में कुछ जिलों में बारिश हुई, जबकि लातेहार में...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 30 Dec 2024 02:10 AM
share Share
Follow Us on
मौसम का मिजाज : रांची समेत राज्य में 4 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम पारा, सजाएगी कनकनी

रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत पूरे राज्य में सोमवार से बादल छंटने के साथ मौसम के साफ रहने के आसार हैं। हालांकि अगले 24 घंटे के बाद (मंगलवार को) न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होगी। पूर्वानुमान में न्यूनतम पारा 3 से 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है। इसके बाद ठंड के और बढ़ने के आसार हैं। कनकनी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में बारिश हुई। इस दौरान पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला आदि जिलों में घना कुहासे छाए रहे। सुबह के दौरान पलामू की दृश्यता 200 मीटर से भी कम रही। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश लातेहार में 8.5 मिमी बारिश हुई। जबकि सिमडेगा, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा और गुमला में दो मिमी से कम बारिश हुई।

राजधानी समेत राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब सात डिग्री तक अधिक रहे। सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान सरायकेला का 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रांची का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री रहा। पूरे राज्य में न्यूनतम के सामान्य से कई डिग्री उपर होने के कारण कनकनी में कमी आ गयी है। वही जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 17.0 और मेदिनीनगर मे 15.3 डिग्री रहा। वहीं राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आसमान में बादल कायम थे। लेकिन झारखंड पहुंचकर यह कमजोर हो चुका है। अब बादल छटेंगे और ठंड बढ़ेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।