Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsWeather Change Expected in Ranchi Rain Forecast from October 25-27
राज्य में 23 से बदलेगा मौसम, 27 तक बारिश के आसार

राज्य में 23 से बदलेगा मौसम, 27 तक बारिश के आसार

संक्षेप: रांची में अगले तीन दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना है। 23 अक्तूबर से बादल छाने लगेंगे और 25 से 27 तक विभिन्न जिलों में बारिश होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।...

Tue, 21 Oct 2025 09:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। राजधानी समेत राज्य के मौसम में अगले तीन दिनों में बदलाव होने की संभावना है। सुबह के धुंध के साथ 23 अक्तूबर से बादल छाएंगे। 25 से 27 तक राज्य के विभिन्न भागों में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 24 के बाद राज्य के गुमला, खूंटी, सिमडेगा जिलों के अलावा कोल्हान के सभी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 25 से पूरे राज्य में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अंडमान सागर के दक्षिण समुद्र और बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ एक अपर साईक्लोनिक सर्कुलेशन मंगलवार को एक निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील हो चुका है।

यह उत्तर पश्चिमी दिशा की ओर गतिशील है। अगले 48 घंटों के दौरान इस सिस्टम के और व्यापक होने और गहरे निम्नदबाव क्षेत्र बनने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। इससे 22 से लेकर 24 तक पूरे झारखंड का मौसम प्रभावित होगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब है। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं देवघर का अधिकतम सर्वाधिक 33.7 डिग्री रहा। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत झारखंड में 23 से मौसम बदलाव होगा। राज्य के कई हिस्सों में बादल छाएंगे और कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। राज्य में 27 तक कई जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।