धुर्वा लाइट हाउस में 4 दिन से जलापूर्ति ठप, 800 परिवार परेशान
रांची के धुर्वा स्थित लाइट हाउस में पिछले चार दिन से जलापूर्ति ठप है। इससे 1008 फ्लैट्स में रह रहे करीब 8000 लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जलापूर्ति विभाग इस संकट की जांच का आश्वासन दिया है।

रांची, वरीय संवाददाता। धुर्वा के लाइट हाउस में पिछले चार दिन से जलापूर्ति ठप होने से करीब 8 हजार आबादी के बीच हाहाकार मचा हुआ है। पानी की आपूर्ति नहीं होने से लाइट हाउस के 1008 फ्लैट्स में रहने वाले लोग परेशान हैं। सात ब्लॉक में बने आठ तल वाले फ्लैट्स में रहने वाले लोग पानी ढोकर ले जाने को विवश हैं। टंकियों तक पंप के माध्यम से पानी पहुंचाने की व्यवस्था के ध्वस्त होने से लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है। सबसे ज्यादा कठिनाई बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। विभाग कराएगा जांचहटिया जलापूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता आनंद सिंह ने कहा कि लाइट हाउस में जगन्नाथपुर संप से पानी की आपूर्ति होती है।
सप्लाई में कोई समस्या नहीं है। लाइट हाउस में जलापूर्ति ठप है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।लाइट हाउस सचिव ने कहालाइट हाउस सोसाइटी के सचिव कमलेश कुमार ने कहा कि बताया गया था कि तकनीकी समस्या से यह संकट खड़ा हुआ है। इसके ठीक होते ही पानी की सप्लाई हो जाएगी। एक ही मोटर के भरोसे क्वार्टरों में पानी पहुंचता है। यहां 1008 फ्लैट हैं और करीब 800 परिवार रह रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


