Ranchi News: बुंडू में दो सप्ताह से अनियमित जलापूर्ति, हजारों परिवार परेशान

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से पेयजलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित है। मोटर पंप लो वोल्टेज के कारण बार-बार खराब हो रहे हैं। जलापूर्ति पूरी तरह ठप होने से हजारों परिवारों को परेशानी हो रही है। नगरवासियों ने जलापूर्ति तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है।

Ranchi News: बुंडू में दो सप्ताह से अनियमित जलापूर्ति, हजारों परिवार परेशान

Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले करीब दो सप्ताह से पेयजलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। लगभग एक दिन छोड़कर एक दिन जलापूर्ति होने से नगरवासियों को परेशानी हो रही है। पिछले चार दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप थी। मंगलवार को कुछ इलाकों में पानी पहुंचा, लेकिन अधिकांश हिस्से अब भी प्रभावित हैं। नगर पंचायत के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों के अनुसार कांची नदी में लगे मोटर पंप लो वोल्टेज के कारण बार-बार खराब हो रहे हैं। करीब दो सप्ताह में दो पंप खराब हो चुके हैं। दोनों मरम्मत के लिए भेजे गए हैं, लेकिन 10-15 दिन बाद भी दुरुस्त नहीं हुए हैं। फिलहाल एक पंप से पानी का उठाव हो रहा है। वहीं, चार-पांच दिन पहले तुंजू के समीप कांची नदी और बुंडू के बीच मुख्य पाइपलाइन फटने से जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी। पानी की किल्लत से नगर के हजारों परिवार प्रभावित हैं। लोगों को तालाब, रानीचुआं, चापाकल और निजी बोरिंग का सहारा लेना पड़ रहा है। नगरवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे लोगों में नगर पंचायत और पेयजल विभाग के प्रति आक्रोश है। नगर पंचायत ने मोटर पंप खराब होने का प्रमुख कारण लो वोल्टेज बताया है। लोगों ने जलापूर्ति व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कर सुबह-शाम नियमित पानी उपलब्ध कराने की मांग की है。

गुरुवार से सुचारू जलापूर्ति का आश्वासन

इस संबंध में पीएचईडी के जेई अमन भारती ने मंगलवार को दूरभाष पर बताया कि कांची नदी में जलापूर्ति के लिए लगाए गए तीन पंपों में से दो पंप जलकर खराब हो गए थे। एक पंप से पूरे क्षेत्र का लोड संभालना संभव नहीं था। उन्होंने बताया कि बुधवार तक पंप की मरम्मत पूरी कर उसे लगा दिया जाएगा और गुरुवार से बुंडू में जलापूर्ति सुचारू रूप से शुरू होने की उम्मीद है।

सामान्य प्रश्न

✦बुंडू में जलापूर्ति में समस्या कब से है?−
बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले करीब दो सप्ताह से पेयजलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: बुंडू में दो सप्ताह से अनियमित जलापूर्ति, हजारों परिवार परेशान