जल जीवन मिशन की योजनाएं समय पर पूरी करें : डीसी

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

उपायुक्त जावेद हुसैन की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जल जीवन मिशन की योजनाएं समय पर पूरी करें : डीसी

खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्रगति समीक्षा

उपायुक्त ने कहा कि आम लोगों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने गोविंदपुर समेत अन्य क्षेत्रों में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी), ईएसआर-1 एवं ईएसआर-2, इनटेक वेल, पाइपलाइन विस्तार और अन्य आधारभूत संरचनाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र पेयजल आपूर्ति शुरू की जा सके।

क्षेत्रीय पेयजल योजनाएं

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अड़की प्रखंड के उलिहातू क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों की योजनाएं

उपायुक्त ने जिले के सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को पेयजल योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

स्वच्छता योजनाएं

समीक्षा बैठक में स्वच्छता से संबंधित योजनाओं एवं गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सेग्रिगेशन शेड एवं ट्राई साइकिल के प्रभावी उपयोग, मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट, गोवर्धन गैस परियोजना तथा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के सफल संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाने, स्वच्छता कार्यक्रमों में जनभागीदारी बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक, जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पाल चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील, कार्यपालक अभियंता, जिला एवं प्रखंड समन्वयक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

पूछे गए प्रश्नों का अध्यायन करें

बैठक किसके निर्देशानुसार आयोजित की गई थी?
बैठक उपायुक्त जावेद हुसैन के निर्देशानुसार आयोजित की गई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।