योगदा सत्संग मठ ने अपर बाजार में लगाया वाटर कूलर

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के अपर बाजार क्षेत्र में योगदा सत्संग शाखा मठ ने जनहित के लिए एक वाटर कूलर स्थापित किया है। यह संयंत्र प्रतिदिन दो से तीन हजार लोगों की प्यास बुझाएगा। इसका लोकार्पण जैप डीआईजी कार्तिक एस. की उपस्थिति में हुआ। डीआईजी ने इस सेवा भावना की सराहना की।

योगदा सत्संग मठ ने अपर बाजार में लगाया वाटर कूलर

रांची। योगदा सत्संग शाखा मठ ने व्यस्त अपर बाजार क्षेत्र में जनहित के लिए वाटर कूलर स्थापित किया है। बुधवार को जैप डीआईजी कार्तिक एस. की उपस्थिति में इसका लोकार्पण हुआ। यह संयंत्र प्रतिदिन करीब दो से तीन हजार राहगीरों और मजदूरों की प्यास बुझाएगा। डीआईजी ने परमहंस योगानन्द की नि:स्वार्थ सेवा भावना से प्रेरित इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर मठ के स्वयंसेवक और स्थानीय निवासी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।