Warm Blanket Distribution by Shri Sarveshwari Group in Rural Jharkhand श्री सर्वेश्वरी समूह ने ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsWarm Blanket Distribution by Shri Sarveshwari Group in Rural Jharkhand

श्री सर्वेश्वरी समूह ने ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा महिला संगठन ने रांची के कोलेबिरा के विभिन्न गांवों में बुजुर्गों और अभावग्रस्त परिवारों के बीच कंबल और गर्म कपड़े वितरित किए। सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मानवता की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 29 Dec 2024 06:30 PM
share Share
Follow Us on
श्री सर्वेश्वरी समूह ने ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया

रांची, वरीय संवाददाता। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा महिला संगठन रांची की ओर से कोलेबिरा के जुरकेला, लड़वा, खटगांव, टंगरा टोली, पूरना टोली अघरमा गांव में ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया। गांव में रहने वाले बुजुर्ग के अलावा अभावग्रस्त परिवार के लोगों के बीच गर्म कपड़े, कंबल और जरूरी सामान भेंट किए गए। परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम एवं पूज्य बाबा संभव राम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ सेवा शिविर आरंभ हुआ। आरती-पूजन रमावती देवी ने संपन्न कराया। इसके बाद ग्रामीणों के बीच लघु गोष्ठी हुई। गोष्ठी में संगठन की ओर से मानवता की सेवा के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी गई। पर्यावरण संरक्षण को लेकर चर्चा हुई। बताया गया कि जनसेवा के लिये संस्था का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। सेवा शिविर के आयोजन में गिरेंद्र नाथ शाहदेव, लाल उपेंद्र नाथ शाहदेव, नयन मंजरी देवी, आतिश तिवारी, नीलेश लाल समेत अन्य की भागीदारी रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।