लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


रांची, संवाददाता। झारखंड स्टेट बार काउंसिल (2026-31) के 23 पदों के लिए गुरुवार को राज्यभर में मतदान होगा। इनमें 18 पुरुष और पांच महिला सदस्य का चयन किया जाएगा। दो महिला सदस्यों का चयन मनोनयन के आधार होगा। मतदान सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा। इसके लिए राज्य के 37 जिला व अनुमंडलीय बार एसोसिएशन में कुल 75 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में कुल 100 प्रत्याशियों में 75 पुरुष व 25 महिलाएं हैं। राज्य के 25,001 अधिवक्ता मतदाता चुनाव में भाग लेंगे। चुनाव में एक मतदाता 23 पदों के लिए वोट डालेंगे। एक मतदाता को 5 उम्मीदवारों को वोट करना जरूरी है।
ऐसा नहीं करने पर वोट अमान्य हो जाएगा। चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि बैलेट बॉक्स जिलों में भेज दिए गए हैं और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए 75 पीठासीन पदाधिकारी तैनात हैं। प्रत्येक बार एसोसिएशन में एक-एक पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। जिन बार एसोसिएशन में 500 से अधिक मतदाता हैं, वहां दो बैलेट बॉक्स का उपयोग होगा।पहली बार महिलाओं के लिए 7 सीटझारखंड हाईकोर्ट परिसर में 10 बूथ बनाए गए हैं। रांची व धनबाद जिला बार एसोसिएशन में आठ-आठ बूथ, बोकारो व गिरिडीह में तीन-तीन, हजारीबाग में चार और जमशेदपुर में पांच बूथ बनाए गए हैं। अन्य जिलों में भी जरूरत अनुसार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार पहली बार महिला अधिवक्ताओं के लिए सात सीटें आरक्षित हैं।सत्यापन के बाद मिलेगा बैलेट पेपरमतदान बैलेट पेपर से होगा। मतदाताओं को आधार कार्ड, वोटर आईडी या बार काउंसिल द्वारा जारी पहचान पत्र दिखाना होगा। सत्यापन के बाद मतदाता का इनरोलमेंट नंबर दर्ज कर हस्ताक्षर लेने के बाद बैलेट पेपर दिया जाएगा। मतदान के दौरान दोपहर 1 से 1:30 बजे तक आधे घंटे का लंच ब्रेक रहेगा। केंद्र के अंदर मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वर्जित होंगे। कोई प्रचार नहीं करेगा। नियमों के उल्लंघन पर अधिवक्ता एक्ट 1961 की धारा 35 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।मतदाता के लिए जरूरी निर्देशमतदान समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तकपहचान पत्र दिखाने के बाद ही मिलेगा बैलेट पेपरप्रत्येक मतदाता अधिकतम 23 वरीयता वोट दे सकेगावरीयता अंग्रेजी में वन, टू, थ्री शब्दों में लिखनी होगीमतदान केंद्र में फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधितनियम उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई संभवकहां से कितने उम्मीदवारझारखंड हाईकोर्ट से 44सिविल कोर्ट रांची से 12सिविल कोर्ट जमशेदपुर से 11सिविल कोर्ट धनबाद से 7देवघर से 5हजारीबाग और बोकारो से 4गिरिडीह से 3चाईबासा और गोड्डा से 2लोहरदगा, डालटनगंज, दुमका, कोडरमा, रामगढ़ व तेनुघाट से 1-1
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।