पद्मश्री बलबीर दत्त वोट डालने से हुए वंचित, बोले- मेरा रिकॉर्ड खराब कर दिया
रांची में पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त बलबीर दत्त मतदान केंद्र पर अव्यवस्था का शिकार हो गए। नाम लिस्ट में नहीं होने के कारण वे वोट नहीं डाल सके, जबकि उन्होंने 1957 से सभी चुनावों में मतदान किया है। उन्होंने इस बार के चुनाव को अपने अधिकारों का उल्लंघन बताया।

रांची, वरीय संवाददाता। मतदान केंद्र पर अव्यवस्था का शिकार पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त बलबीर दत्त भी बन गए। लिस्ट में नाम नहीं होने के चलते वे मतदान नहीं कर सके। उन्होंने कहा, इस बार अव्यवस्था ने मेरा रिकॉर्ड खराब कर दिया। 1957 से अब तक हुए सभी चुनाव में मैंने अपने मत का प्रयोग किया है। कभी भी मतदान से वंचित नहीं रहा। लेकिन इस बार के चुनाव ने मेरा यह अधिकार छीन लिया। उन्होंने कहा, हमेशा से गौरीदत्त मंडेलिया स्कूल उनका केंद्र रहा है। सोमवार जब वोट डालने के लिए पहुंचे तो पर्ची में नाम नहीं था। पूछने पर मतदानकर्मी ने पुलिस लाइन जाने की सलाह दी।
उन्होंने बैलेट पेपर से मतदान कराए जाने पर निराशा जताई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


