वीएमआईटी क्रिकेट में सिविल ब्रांच टीम चैंपियन
Nov 24, 2025 07:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची में वीएमआईटी पॉलिटेक्निक, तुपुदाना में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने भाग लिया। फाइनल में सिविल इंजीनियरिंग टीम ने जीत हासिल की। प्राचार्य और शिक्षकों ने विजेता टीम को बधाई दी और छात्रों की खेल भावना की सराहना की।

रांची, संवाददाता। वीएमआईटी पॉलिटेक्निक, तुपुदाना में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच टीम विजेता बनी। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य राहुल भगत और शिक्षकों ने विजेता टीम को बधाई देते हुए छात्रों के उत्साह और खेलभावना की सराहना की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


