Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsVivekanand Mishra Appointed District Head of Human Helpline in Khunti
ह्यूमन हेल्पलाइन के जिलाध्यक्ष बने विवेकानंद मिश्रा

ह्यूमन हेल्पलाइन के जिलाध्यक्ष बने विवेकानंद मिश्रा

संक्षेप: खूंटी के विवेकानंद मिश्रा को ह्यूमन हेल्पलाइन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह हेल्पलाइन विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए संकट में सहायता प्रदान करती है। इसके तहत आपातकालीन सहायता, परामर्श,...

Thu, 24 July 2025 09:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

खूंटी, प्रतिनिधि। खूंटी के विवेकानंद मिश्रा को जिला अंतर्गत संचालित ह्यूमन हेल्पलाइन के जिलाध्यक्ष बनाया गया। ज्ञात हो कि उक्त हेल्पलाइन जिसे आमतौर पर महिला हेल्पलाइन या चाइल्डलाइन के रूप में जाना जाता है। इसके माध्यम से संकट में फंसे लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के लिए एक आपातकालीन सहायता दी जाती है। उक्त हेल्पलाइन के तहत संकटकालीन सहायता, परामर्श, कानूनी सहायता और चिकित्सा सहायता जैसी मदद प्रदान की जाती है। विवेकानंद मिश्रा उर्फ रिंकू मिश्रा को ह्यूमन हेल्पलाइन के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर ह्यूमन हेल्पलाइन के अध्यक्ष सत्यजीत कुमार, महासचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, राहुल, सोनू, कुंदन व मो जाकिर हुसैन सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।