ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीइलाज से ठीक हो सकता है सफेद दाग

इलाज से ठीक हो सकता है सफेद दाग

सफेद दाग (विटिलिगो) बीमारी को लेकर आज भी सामाजिक भ्रांतियां बरकरार हैं। इसेछुआछूत से जोड़कर देखा जाता है और लोग इसे कुष्ठ रोग समझने की भी भूल कर बैठते हैं। जागरुकता के अभाव में मरीज और उसके परिजनों...

इलाज से ठीक हो सकता है सफेद दाग
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 25 Jun 2018 01:51 AM
ऐप पर पढ़ें

सफेद दाग (विटिलिगो) बीमारी को लेकर आज भी सामाजिक भ्रांतियां बरकरार हैं। इसे छुआछूत से जोड़कर देखा जाता है और लोग इसे कुष्ठ रोग समझने की भी भूल कर बैठते हैं। जागरुकता के अभाव में मरीज और उसके परिजनों कई सामाजिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि विशेषज्ञों का कहना है समय पर इलाज से यह पूरी तरह ठीक हो सकता है।

चर्मरोग विशेषज्ञ सह कॉस्मेटिक सर्जन डॉ सरोज राय कहती हैं कि जब इंसान के शरीर में रंग बनानेवाली कोशिकाएं विपरीत अवस्था में कार्य करने लगती हैं, तो त्वचा पर सफेद दाग दिखाई देने लगते हैं। सफेद दाग छुआछूत की बीमारी नहीं है और न ही यह कुष्ठ है। अगर मरीज डॉक्टर के पास जल्द पहुंचता है, तो उसका पूरी तरह उपचार हो सकता है। दुनिया में 2 प्रतिशत और भारत में 3-5 प्रतिशत लोग इस बीमारी से ग्रस्त हैं। यह बीमारी 10-30 वर्ष तक के लोगों में ज्यादा पाई जाती है। यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। दवाओं और सर्जरी से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

इस ऑटो इम्यून बीमारी में शरीर की प्रतिरोधक प्रणाली कोशिका को नष्ट करने लगती है और मेलेलिन का बनना धीरे-धीरे बंद होने लगता है। शरीर के जिस स्थान पर यह असर करता है, वहां की चमड़ी सफेद होने लगती है।

विटिलिगो के लक्षण

शरीर के किसी भी भाग में त्वचा का रंग हल्का पड़ना या सफेद होना।

प्रभावित स्थान पर खुजली होना

चोट, जलने, छिलने के बाद चमड़ी का रंग सफेद हो जाना

शरीर, सिर व भौंहों के बाल का सफेद होना

तिल के आसपास सफेद घेरा बनना

इलाज

दवा, सिंकाई, सर्जरी आदि से सफेद दाग को ठीक किया जा सकता है।

शुरुआती दौर में खानेवाली दवा से इसे ठीक किया जाता है।

पुराने मामलों में पंच ग्राफ्टिंग, स्किन ग्राफ्टिंग, मेलेनेसाइट ग्राफ्टिंग जैसे सर्जिकल उपायों की मदद ली जाती है।

टैटू बना कर भी कुछ मरीजों के दाग छुपाये जाते हैं।

अल्ट्रॉवायलेट-बी (यूवीबी) से सिंकाई, पीआरपी ट्रीटमेंट आदि से भी कई मरीजों को फायदा मिला है।

विशेषज्ञ की सलाह

सफेद दाग त्वचा की ऑटो इम्यून बीमारी है जिसका संबंध मेलेनिन नामक पिगमेंट से है, जो हमारी त्वचा के रंग के लिए जिम्मेदार है। लेकिन समय पर इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।- डॉ सरोज राय, त्वचा रोग विशेषज्ञ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें