दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन आज

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में 9 मई को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन होगा। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में क्यूआर कोड आधारित लीगल एड ऐप का शुभारंभ होगा और विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉलों का भ्रमण किया जाएगा। लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया जाएगा।

दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन आज

रांची। जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची की ओर से 9 मई को सिविल कोर्ट के कॉन्फ्रेंस हॉल में इस साल की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन होगा। हाईकोर्ट के न्यायाधीश सह झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान न्याय तक पहुंच को सुगम बनाने के लिए विशेष क्यूआर कोड आधारित लीगल एड एप्लीकेशन का भी शुभारंभ किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉलों का भ्रमण और लाभार्थियों के बीच लाभ का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में हाईकोर्ट के न्यायाधीशगण एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निष्पादन पर जोर दिया जाएगा।

इस दौरान विधिक सहायता से जुड़ी नई सुविधाओं एवं योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।