Ranchi News: खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 16 घायल
Ranchi News: मांडर। थाना क्षेत्र के बांसजाड़ी गांव में बुधवार दोपहर खेत की जुताई को लेकर शुरू हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से हुई मारपीट मे

Ranchi News: मांडर,प्रतिनिदि। थाना क्षेत्र के बांसजाड़ी गांव में बुधवार दोपहर खेत की जुताई को लेकर शुरू हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में पांच महिलाओं, एक बच्चे समेत 16 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर सभी घायलों को इलाज के लिए मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि दोपहर करीब एक बजे खेत की जुताई को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। घायलों में 50 वर्षीय जुलेखा खातून, 22 वर्षीय शमीमा खातून, 45 वर्षीय रुखसाना खातून, 22 वर्षीय निगार आजमी, 25 वर्षीय आलिया आजमी, 55 वर्षीय न्यूम अंसारी, 25 वर्षीय सोएब अंसारी, 21 वर्षीय फारूक अंसारी, 35 वर्षीय नसीम अंसारी, 62 वर्षीय इस्माइल अंसारी, 49 वर्षीय सैबुन अंसारी, 28 वर्षीय मनीर अंसारी, 21 वर्षीय शहबाज अंसारी, 65 वर्षीय सयूब अंसारी, 38 वर्षीय अबुल अंसारी और सात वर्षीय मुस्तफा अंसारी शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मांडर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। बाद में सभी घायलों का मांडर रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। दोनों पक्षों ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


