Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsViolent Clash in Bedo After Minor Dispute Multiple Injured
बेड़ो में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

बेड़ो में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

संक्षेप:

बेड़ो थाना क्षेत्र के केशा मोड़ पर मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में मुकेश महतो को गंभीर चोट आई, जिसे रिम्स रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज की है और कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। क्षेत्र में स्थिति नियंत्रित है।

Jan 15, 2026 09:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के केशा मोड़ के पास मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में पुरियो फादिलमर्चा निवासी मुकेश कुमार महतो, राम गोप, दिनेश महतो और अनिल कुमार महतो घायल हो गए। वहीं गंभीर रूप से घायल मुकेश महतो को रिम्स रेफर किया गया है। घटना बुधवार की रात लगभग सात बजे की है। डीएसपी अशोक कुमार राम के अनुसार, घघारी मेला देखकर लौट रहे दो बाइक सवार युवकों की लिटिल एंजल स्कूल के पास एक मूंगफली विक्रेता से बहस हुई थी। दुकानदार ने इसकी सूचना केशा मोड़ के एक फल विक्रेता को दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

युवकों के वहां पहुंचने पर दोनों पक्षों ने फोन कर अपने समर्थकों को बुला लिया, जिसके बाद हिंसक झड़प हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रथम पक्ष से रामसागर महतो की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के सहबाज आलम उर्फ टून्ना और अरबाज आलम को हिरासत में लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष के अरबाज आलम ने राम प्रसाद महतो, दीपक महतो, अशोक महतो और राम गोप आदि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएसपी ने बताया कि कुछ तत्वों ने इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, जिसे पुलिस और ग्रामीणों ने नाकाम कर दिया। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। घटना के विरोध में बेड़ो की मुख्य दुकानें बंद रहीं, हालांकि सब्जी मंडी खुली रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।