मिट्टी गिराने के विवाद में दो पक्षों में झड़प, छह घायल

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रातू के झखराटांड़ में मिट्टी गिराने को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जिससे आधा दर्जन लोग घायल हुए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिट्टी गिराने के विवाद में दो पक्षों में झड़प, छह घायल

रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के झखराटांड़ में गुरुवार को मिट्टी गिराने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और हंसुआ चलने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक पक्ष के राम प्रसाद साहू, उनके पुत्र दिलीप साहू, संदीप कुमार, संगीता देवी और खुशी देवी को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष के हीरामन साहू, उनकी पत्नी रीता देवी तथा पुत्र अमित कुमार और सुमित कुमार भी घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रातू में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

दोनों पक्षों ने रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नजर रख रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।