मेसरा में पंचायत के दौरान दो पक्ष के बीच मारपीट

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के मेसरा ओपी क्षेत्र के पंचायत भवन में भूमि बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। मुखिया सुशीला देवी के पति की मौजूदगी में विवाद बढ़ा और हाथापाई शुरू हो गई। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें कमरे में बंद कर पीटा गया और चोरी की गई। पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।

मेसरा में पंचायत के दौरान दो पक्ष के बीच मारपीट

रांची, प्रमुख संवाददाता। मेसरा ओपी क्षेत्र के पंचायत भवन में रविवार को दिन में बंटवारा को लेकर मेसरा पश्चिमी की मुखिया सुशीला देवी के पति समेत दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हल्की चोट लगी है। मामले में रूदिया के रहने वाले राजेंद्र सिंह की ओर से ओपी में लिखित शिकायत की गई है। पुलिस के मुताबिक, राजू मुंडा व अलावी देवी के जमीन बंटवारा को लेकर दिन में मुखिया पति मुनेश्वर पाहन की मौजूदगी में पंचायती हो रही थी। इसी क्रम में मामला बढ़ गया और बहसा-बहसी के बाद हाथापाई तक जा पहुंचा।

इस वजह से वहां मौजूद लोगों के बीच कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही। एक पक्ष के राजेंद्र सिंह का आरोप है कि उन्हें कमरा में बंद कर पीटा गया और सोना की चेन व घड़ी छिन ली। इसी मामले में विकास दीपाटोली मेसरा की आशा देवी ने भी लिखित शिकायत की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।